गौतम बुद्ध (जन्म 563 ईसा पूर्व – निर्वाण 483 ईसा पूर्व) विश्व
महान दार्शनिक, वैज्ञानिक, धर्मगुरू एवं उच्च कोटी के समाज सुधारक थे।
तथागत बुद्ध प्राचीनतम धर्मों में से एक महान बौद्ध धर्म के संस्थापक थे। उनका जन्म लुंबिनी में 563 ईसा पूर्व शाक्य कुल के राजा शुद्धोधन के घर मे हुआ था। उनकी माँ का नाम महामाया था जिनका सात दिन बाद निधन हुआ, उनका पालन महाप्रजापती गौतमी ने किया। सिद्धार्थ विवाहोपरांत एक मात्र प्रथम नवजात शिशु राहुल और पत्नी यशोधरा
को त्यागकर संसार को जरा, मरण, दुखों से मुक्ति दिलाने के मार्ग की तलाश
एवं सत्य दिव्य ज्ञान खोज में रात में राजपाठ छोड़कर जंगल चले गए। वर्षों
की कठोर साधना के पश्चात बोध गया (बिहार) में बोधी वृक्ष के नीचे उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई और वे सिद्धार्थ गौतम से बुद्ध बन गए।
आज पुरे विश्व में करीब १८० करोड़ बौद्ध धर्म के अनुयायी है और यह बौद्ध जनसंख्या विश्व की आबादी का २५% हिस्सा है। एक सर्वेक्षण के अनुसार चीन में ९१% (१२२ करोड़ ) आबादी बौद्ध है। चीन, जापान, व्हिएतनाम, थायलैंड, मंगोलिया, कंबोडिया, श्रिलंका, उत्तर कोरीया, दक्षिण कोरीया, म्यानमार, तैवान, भूतान, हाँग काँग, तिबेट, मकाउ, सिंगापूर ये सब १८ बौद्ध देश है। भारत, मलेशिया, नेपाल, इंडोनेशिया, अमेरिका , ऑस्ट्रेलिया, ब्रुनेई आदी देशों में भी बौद्धधर्म का अनुयायी की संख्या अधिक है।

No comments:
Post a Comment