भारत का पहला चंद्रयान मिशन चंद्रयान-1
अंतरिक्षयान जो कि ईसरो से संपर्क टूटने के बाद अंतरिक्ष में ही गुम हो गया
था नासा के वैज्ञानिकों ने खोज निकाला है। नासा ने एक नई तकनीकी के जरिए
अंतरिक्षयान को खोज निकालने में कामयाबी हासिल की है।
वैज्ञानिकों के अनुसार, चंद्रयान-1 चंद्रमा की सतह से 200 किलोमीटर ऊपर परिक्रमा कर रहा है। इसे अमेरिकी स्पेस एजेंसी की जेट प्रोपल्सन लैबोरेटरी की मदद से खोज निकाला गया। नासा की तरफ से बताया गया कि 'चंद्रायन-1 को ढूंढना आसान था, लेकिन हमने तालमेल के जरिए भारत के चंद्रायन-1 को ग्राउंड बेस्ड रेडार के माध्यम से ढूंढ निकालने में सफल हुए हैं।'
No comments:
Post a Comment